IPL 2021, RR vs DC (राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल के साथ)

Rajasthan royals vs Delhi capitals IPL 2021, आईपीएल 2021के मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से

#IPL2021


Rajasthan royals vs Delhi capitals IPL 2021
IPL-2021-RR-vs-DC


IPL 2021, RR vs DC


राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। पिछले मुकाबलों में दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मैच हो चुके थे। दोनों टीमें पिछले मैचों में भी 11-11 मैच जीती थी। आज के मुकाबले में देखते हैं कि दोनों टीमों में से किसको विजय प्राप्त होती है।

दिल्ली कैपिटल ने इस मैच में सिमरॉन हेटमायर को बाहर किया है और रबाडा को मौका दिया गया है। राजस्थान रॉयल्स (RRने भी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल की जगह शामिल किया है।

Rajasthan royals vs Delhi capitals IPL 2021

ललित यादव आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ डेब्यू कर रहे हैं क्योंकि ललित यादव ऑफ स्पिनर होने के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज भी है। ललित यादव ने कई मौकों पर बड़ी हिटिंग की है। गौरतलब है कि ललित यादव ने दो बार छह गेंदों पर छह छक्के लगाने का करिश्मा कर चुके हैं। अंडर 14 के 40 ओवर के मैच में ललित यादव ने डबल सेंचुरी बना ली थी।

Indian premier league 2021, IPL Rajasthan royals ka muqabla 

दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत पृथ्वी शा और शिखर धवन कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (RRकी गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने पहला ओवर चेतन साकरिया को करने के लिए चुना है।

राजस्थान रॉयल्स (RRके पहले ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी शा आउट होने से बाल-बाल बच गए। और पृथ्वी दूसरी गेंद पर भी एलबीडब्ल्यू हो जाते हैं लेकिन अंपायर ने नकार दिया। पृथ्वी शाह ने भी अपना खाता खोल लिया है उन्होंने 1 गेंद पर 1 रन बना लिया है। चेतन साकरिया ने इस ओवर में अच्छी गेंदबाजी करी और उन्होंने पहले ओवर में कुल 2 रन ही दिए।

राजस्थान रॉयल्स (RRका दूसरा ओवर जयदेव उनादकट को दिया गया है और उन्होंने आते ही पृथ्वी शाह को 2 रन पर पवेलियन भेज दिया।

राजस्थान रॉयल्स (RRने तीसरा ओवर फिर से चेतन साकरिया को दिया है और उनकी पहली ही गेंद पर शिखर धवन ने कवर ड्राइव में चौका जड़ दिया। पृथ्वी शाह के आउट होने के बाद दूसरे खिलाड़ी के रूप में रहाणे मैदान में आए हैं और रहाणे ने भी साकरिया के ओवर की शार्ट गेंद और आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 11 रन बना लिए थे।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का दूसरा विकेट शिखर धवन के रूप मैं गिरा, शिखर धवन ने अपनी टीम के लिए 9 रन बनाए हैं। धवन को जयदेव उनादकट की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने लेफ्ट शॉट खेलने के चक्कर में अपने दाई ओर लपक कर कैच आउट कर दिया। इनके बाद बैटिंग के लिए ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं और उन्होंने आते ही चौके के साथ शुरुआत कर दी है।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 5वां विकेट डालने के लिए क्रिस मौरिस को चुना है। मौरिस की लाइन और लेंथ खराब होने का पूरा फायदा पंत ने उठाया और उनकी चौथी गेंद पर ऑफ ड्राइव पर एक चौका जड़ दिया।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royalsने जयदेव उनादकट को दिया है, इनकी पहली ही गेंद पर ऋषभ पंत ने बल्ले का किनारा लेते हुए चौका जड़ दिया। किंतु पांचवीं गेंद पर जयदेव ने रहाणे को पवेलियन भेज दिया। जयदेव की स्लो गेंद पर रहाणे जयदेव को कैच दे बैठा। आज के मैच में उनादकट अच्छी बॉलिंग करते हुए।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royalsने 7वें ओवर में मार्क्स स्टोइनिस को भी आउट करके पवेलियन भेज दिया। गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी स्लो गेंद पर स्टोइनिस को चकमा दे दिया, उनकी गेंद को कवर्स पर जोस बटलर ने लपक कर कैच कर लिया।

गेंदबाज क्रिस मॉरिस राजस्थान की ओर 8वां ओवर डाल रहे हैं और उन्होंने एक खराब ओवर करते हुए 9 रन विपक्षी टीम को दे दिए। ललित यादव ने उनकी दूसरी गेंद पर ही चौका लगा दिया गौरतलब है कि यादव इसी मैच से डेब्यू कर रहे हैं। यादव ने उनकी चौथी गेंद पर भी एक चौका जड़ दिया।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitalsने 10वें ओवर तक 57 रन बना लिए थे। 

राजस्थान  रॉयल्स  (Rajasthan Royalsने 11वां ओवर राहुल तेवतिया को दिया है और उनकी गेंदबाजी के ऊपर ऋषभ पंत ने आक्रमण सा कर दिया है। 

मुस्तफिजुर रहमान के 12वें ओवर मैं उनकी आखिरी गेंद पर पंत ने चौका लगा दिया।पंत ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में अपना अर्धशतक बना लिया था। ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 160 का है। ललित यादव और ऋषभ पंत के बीच 33 गेंदों में अच्छी अर्धशतकीय साझीदारी बन चुकी है। 

13वां ओवर मैं दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitalsने एक बहुत बड़ा विकेट गंवा दिया है। ऋषभ पंत को रियान पराग ने 51 के स्कोर पर विकेट पर डायरेक्ट हिट करके रन आउट कर दिया और पवेलियन भेज दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने 14वें ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। ललित यादव का स्ट्राइक रेट देखें तो वह 100 से भी कम है और इन्हें आक्रामक होने की जरूरत है। राहुल तेवतिया ने इस ओवर में अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है।

15वें ओवर में ललित यादव को क्रिस मॉरिस की गेंद पर राहुल तेवतिया ने 20 के स्कोर पर कैच लपक कर पवेलियन भेज दिया। यादव ने 24 गेंदों में 20 रन का योगदान अपनी टीम को दिया।

कप्तान संजू सैमसन ने राहुल तेवतिया को 16वां ओवर डालने के लिए फिर एक बार क्रीज पर भेजा है। इस ओवर मे राहुल तेवतिया ने मात्र 5 रन ही दिए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitalsके वोक्स ने 17वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर कवर के ऊपर से चौका लगा दिया। राजस्थान रॉयल्स की इस मैच में अच्छी गेंदबाजी देखने को मिल रही है, इस ओवर में मात्र 8 रन ही आए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के वोक्स ने चेतन साकरिया के 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगा डाला।

दिल्ली कैपिटल्स के टॉम कर्रन ने 19वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की पहली गेंद पर चौका जड़ दिया और इसके साथ ही रहमान ने उन्हें दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। अश्विन ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया किंतु आखिरी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन चल दिए। अश्विन ने अपनी टीम को मात्र 6 रन बना कर दिए।

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रबाडा ने 20वें ओवर मे गेंदबाज साकरिया की आखिरी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई। दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में 11 रन बना लिए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना पाई है और जीतने के लिए राजस्थान रॉयल्स को 148 रनों का लक्ष्य दिया है।

राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाजों के रूप में जोश बटलर और मनन क्रीज पर उतरे हैं और गेंदबाजी के लिए क्रिस वोक्स को पहले ओवर के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने चुना है।

दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा ने राजस्थान रॉयल्स के मनन वोहरा को 9 रन पर पवेलियन भेज दिया। गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर कागिसो रबाडा उन्हें कैच पकड़ कर आउट कर दिया। अब तक राजस्थान रॉयल टीम का स्कोर 13 रन बन चुका था।

राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़कर पवेलियन भेज दिया। बटलर ने 7 गेंदों में केवल 2 रन ही बनाएं थे। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के दो बड़े विकेटों को पवेलियन भेज दिया है और मैच में शानदार वापसी शुरू कर दी है।

कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से चौथा ओवर डाल रहे हैं और उनका स्वागत संजू सैमसन ने गजब का शॉट खेलकर चौका जड़ दिया। परंतु रबाडा ने संजू सैमसन को पवेलियन भेजकर उसका जवाब दे दिया। संजू सैमसन को शिखर धवन ने शानदार कैच करके आउट किया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पांचवा ओवर क्रिस वोक्स को दिया गया है और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन ही दिए। राजस्थान की टीम ने अब तक 21 रन 30 गेंदों पर बनाए हैं।

छठे ओवर में रबाडा की दूसरी गेंद पर मिलर चौका लगाया। इस ओवर से कुल 5 रन ही आए, पावर प्ले में राजस्थान के 3 विकेट गिर चुके थे और उन्होंने 26 रन बना लिए थे।

अश्विन ने 7वें ओवर में सिर्फ 5 रन ही दिए। दिल्ली के आवेश खान ने 8वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे को शिखर धवन के हाथों कैच कराकर आउट कर दिया।

अश्विन ने नौवें ओवर में 5 रन दिए। राजस्थान को जीतने के लिए अब आक्रामक बल्लेबाजी की जरूरत है। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर आवेश खान ने रियान पराग का विकेट ले लिया। रियान को शिखर धवन ने कैच पकड़कर आउट कर दिया। डेविड मिलर ने आवेश खान की चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया और डेविड मिलर ने पांचवीं गेंद पर कवर्स के ऊपर से बाउंड्री लगा दी। राजस्थान ने 10 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने 11वां ओवर अश्विन को दिया है। इस ओवर से कुल 4 रन गए और राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 56 रन हो चुका है।

दिल्ली कैपिटल्स का 12वां ओवर गेंदबाज टी करन डाल रहे हैं। करन की पहली गेंद वाइड थी और 5 गेंदों में 1 रन, इस ओवर से कुल 2 रन गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का 13वां ओवर गेंदबाज स्टोइनिस के द्वारा डाला जा रहा है और इन्होंने पहली गेंद पर 1 रन और दूसरी और तीसरी गेंद पर डेविड मिलर ने चौका जड़ दिया। इनकी चौथी पावरफुल टॉस गेंद पर डेविड मिलर ने एक चौका और जड़ दिया। इस ओवर से अब तक 15 रन बना चुके हैं और मिलर ने 35 गेंदों में 45 रन बना लिए है।

दिल्ली कैपिटल्स ने 14वां ओवर टी करन को दिया है। करन की तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया ने चौका जड़ दिया। तेवतिया ने करन की आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया। दोनों खिलाड़ियों की पार्टनरशिप 29 गेंद में 48 रन की हो चुकी है।

15वां ओवर रबाडा डालने आए हैं और रबाडा में पांचवीं गेंद पर तेवतिया को ललित यादव के द्वारा कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया। तेवतिया ने 17 बॉल में 19 रन बनाए हैं। रबाडा का यह ओवर कमाल का है उन्होंने सिर्फ इस ओवर में 5 रन दिए हैं और 1 विकेट ली है।

16वां ओवर की पहली गेंद आवेश खान ने डाली है और उनकी पहली ही गेंद पर डेविड मिलर ने 1 रन लेकर अपना अर्धशतक बना लिया। डेविड ने 40 गेंदों मे सात चौकों की मदद से अर्ध शतक बनाया है। आवेश खान की तीसरी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का लगा दिया। डेविड मिलर अपने पूरे फॉर्म में आ चुके हैं और उन्होंने चौथी गेंद पर 80 मीटर का छक्का लगा दिया। और पूरे जोश में उन्होंने पांचवी गेंद को जोर से मारा और उनका आसान सा कैच ललित यादव ने लपक लिया और उनको पवेलियन भेज दिया। 16 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 7 विकेट पर 105 रन बन चुका है और उन्हें जीतने के लिए 24 बॉल में 43 रन बनाने हैं। डेविड के बाद नए खिलाड़ी उनादकट मैदान में आए हैं।

17वां ओवर मैं जयदेव उनादकट ने वोक्स की तीसरी गेंद पर छक्का लगा दिया। खेल अभी बाकी है और राजस्थान रॉयल्स की उम्मीद भी। 17वें ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर है 7 विकेट पर 114 रन। राजस्थान को जीतने के लिए 18 गेंदो में 34 रन बनाने हैं।

18वें ओवर में जयदेव उनादकट टी करण की गेंद पर रन आउट होने से बाल-बाल बच गए। ऋषभ पंत ने जल्दबाजी करके गेंद स्टंप पर मार दी लेकिन गेंद स्टंप पर लगी ही नहीं थी। टी करण ने इस ओवर से कुल 7 रन दिए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने 19वां ओवर डालने के लिए रबाडा को भेजा है और रबाडा की पहली ही गेंद पर मॉरिस ने छक्का जड़ दिया। आवेश खान ने अच्छी फील्डिंग करते हुए अपनी टीम के लिए 2 रन बचा लिए। रबाडा की पांचवी गेंद पर मॉरिस ने लंबा छक्का मारा और जीतने की उम्मीद कायम रखी।

दिल्ली कैपिटल्स ने आखरी और 20वां ओवर डालने के लिए टी करन को भेजा है। मॉरिस ने दूसरी गेंद पर लंबा छक्का जड़ दिया। और मॉरिस ने तीसरी गेंद पर लंबा छक्का लगाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिला दी। राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया।

Click to see more articles






Post a Comment

0 Comments