Indian premier league,2021: Mumbai Indian ka muqabla Kolkata knight rider se

Indian premier league, 2021 : Mumbai Indian vs Kolkata knight riders( मुंबई इंडियन का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स)

Indian premier league, 2021 MI vs KKR
IPL-2021

मुंबई इंडियन (Mumbai Indian) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight riders) से IPL 2021

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021के पांचवें महा मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। हालांकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  के कप्तान रोहित ने कहा था कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे किंतु अब बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight riders) ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है किंतु मुंबई इंडियंस ने कृष लिन की जगह डिकॉक को मौका दिया है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  के धमाकेदार बल्लेबाज रोहित शर्मा और डिकॉक मैदान में उतर चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight riders)  की तरफ से पहले गेंदबाजी की शुरुआत किसके द्वारा की जाएगी चलिए देखते हैं।

जैसा कि अंदाजा था कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से पहले गेंदबाजी करने के लिए हरभजन सिंह को मैदान में उतारा गया है, हरभजन सिंह की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने अपना खाता खोलते हुए तेजी से 1 रन बना लिया, और तीसरी गेंद पर डिकॉक ने भी 2 रन चुरा लिए। हरभजन सिंह का पहला ओवर बड़ा अच्छा गया और उन्होंने मात्र 3 रन दिए।

Indian premier league IPL2021 : केकेआर की तरफ से दूसरा ओवर कप्तान ऑयन मोरगन ने वरुण चक्रवर्ती को दिया है जो कि एक स्पिनर गेंदबाज है। चक्रवर्ती की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने बेहतरीन शॉट डीप मिडविकेट पर एक चौका लगा दिया। अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चक्रवर्ती ने छठी गेंद पर डिकॉक को रन आउट करके पवेलियन भेज दिया।

केकेआर (KKR) की तरफ से तीसरा ओवर फिर हरभजन को दिया गया है और हरभजन सिंह की दूसरी गेंद पर सूर्य कुमार यादव ने स्वीप शॉट खेल एक बाउंड्री लगा डाली। हालांकि सूर्यकुमार यादव कैच आउट हो सकते थे किंतु भाग्य से वह बच गए। हरभजन सिंह की तीसरी गेंद पर भी सूर्यकुमार यादव लॉन्ग ऑन मिडविकेट के बीच से चौका जड़ दिया, कमाल के खिलाड़ी है सूर्यकुमार यादव।

हरभजन सिंह की पांचवीं गेंद पर भी सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया, इस बार सूर्यकुमार यादव ने कवर्स के पास से तीन चौके लगा दिए है और इस ओवर में 14 रन बना डाले, अब तक मुंबई इंडियन का कुल स्कोर 24 रन हो चुका है।

कोलकाता नाइट रइडर्स (KKR) की तरफ से चौथा ओवर शाकिब अल हसन को दिया गया है। अल हसन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए इस ओवर में मात्र 4 रन दिए।

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की तरफ से पांचवा ओवर करने के लिए आए हैं वरुण चक्रवर्ती, और चक्रवर्ती ने 3 गेंदों पर 2 रन दिए और आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ दिया। अब तक मुंबई इंडियन का स्कोर 37 रन पर 1 विकेट हो चुका है।

केकेआर (KKR) की तरफ से पावर प्ले के आखिरी ओवर में पैट कमिंस गेंदबाजी करने के लिए आए हैं। के के आर के कप्तान ऑयोन मोर्गन ने आखिरकार तेज गेंदबाज लगा ही दिया। उनकी पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना लेकिन चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया सूर्यकुमार यादव ने

केकेआर (KKR) की तरफ से छठा ओवर फिर शाकिब अल हसन को दिया गया है और उन्होंने इस ओवर में महज 6 रन ही दिए। रोहित शर्मा आईपीएल रंग बनाने में चौथे नंबर पर पहुंच गए और उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है।

कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata knight riders) की तरफ से 8वां ओवर करने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं। इन की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने एक छक्का जड़ दिया और चौथी गेंद पर चौका कवर ड्राइव तरफ जड़ दिया मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इनको टारगेट करते हुए पांचवीं गेंद पर चौका मार दिया और यह चौका थर्ड मैन के बिल्कुल पास से निकला। अब तक सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के बीच से 37 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी।

केकेआर (KKR) ने 9वां ओवर शाकिब अल हसन को फिर  से दिया गया है।

पैट कमिंस केकेआर (kkr) की तरफ से 10वां ओवर करने के लिए आए हैं इनकी पहली 4 गेंदों पर सूर्यकुमार यादव ने मात्र 3 रन बनाए और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर गेंद को स्टेडियम के बाहर फेंक दिया। सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गेंदबाज शाकिब अल हसन ने 11वें ओवर में अपनी टीम को सफलता दिलाते हुए दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को शुभ्मन गिल के द्वारा कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। अब तक सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन 56 रन बना लिए थे।

केकेआर (KKR) की तरफ से 12वां ओवर पैट कमिंस को दिया गया है और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर इशान किशन को आउट कर दिया। इशान किशन ने आउट पुल शॉट खेला किंतु उनका कैच लपक लिया प्रसिद्ध कृष्णा ने और वह महज 1 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata knight riders) की तरफ से 13वां ओवर गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को दिया गया चक्रवर्ती ने रोहित शर्मा और पंड्या को मात्र 5 गेंदों में 2 रन बनाने दिए। कमाल की गेंदबाजी करते हुए चक्रवर्ती ने अपने 3 ओवर में मात्र 19 रन दिए हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा को 14वां ओवर करने के लिए केकेआर ने मैदान में उतारा है, कृष्णा की तीसरी गेंद पर पांड्या ने मिडविकेट के ऊपर से बाउंड्री मार दी।

केकेआर (kkr) ने वरुण चक्रवर्ती को 15वां ओवर करने के लिए भेजा है। चक्रवर्ती की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने एक चौका जड़ दिया।

केकेआर (kkr) ने पैट कमिंस को 16वां ओवर दिया और उन्होंने रोहित शर्मा का विकेट झटक लिया। मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के रूप में एक बड़ा झटका लगा है।

केकेआर (KKR) ने 17वां ओवर फिर प्रसिद्ध कृष्णा को दिया है और उन्होंने अपनी टीम को एक बड़ा विकेट हार्दिक पांड्या के रूप में दे दिया। पांड्या ने 17 गेंद में 15 रन बना लिए और स्ट्राइक रेट की बात करें तो वह 100 से भी कम है। इस ओवर में कृष्णा ने मात्र 6 रन दिए हैं और मुंबई इंडियंस का 17 ओवर के बाद स्कोर 125 रन बन चुका है।

कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata knight riders) की तरफ से 18वां ओवर करने के लिए आंद्रे रसेल आए हैं और उन्होंने आते ही बहुत बढ़ा विकेट पोलार्ड के रूप में झटका दिया। उन्होंने दिनेश कार्तिक को कैच कराते हुए पोलार्ड को मात्र 5 रनों पर पवेलियन भेज दिया। केकेआर (KKR) के रसेल ने तीसरी गेंद पर जैनसन का विकेट ले लिया। जबरस्त गेंदबाजी करते हुए रसेल ने दो विकेट पर 5 रन दिए हैं।

केकेआर (KKR) ने 19वां ओवर फिर से प्रसिद्ध कृष्णा को दिया है और कृष्णा की इस खराब गेंदबाजी में तीसरी गेंद पर लेग बाई का चौका लग गया। कृष्णा ने चौथी गेंद शार्ट गेंद फेंकी लेकिन इस गेंद पर कुणाल पांड्या ने फाइनल लेग पर एक चौका जड़ दिया, कृष्णा के इस ओवर में कुल 12 रन आ चुके हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight riders) ने आखिरी और 20वां ओवर आंद्रे रसेल को दिया है और उनकी पहली गेंद पर कुणाल पांड्या ने अच्छा शॉट खेलते हुए चौका मार दिया। पांड्या यहीं नहीं रुके और दूसरी गेंद पर भी चौका जड़ दिया, और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के 150 रन पूरे बन गए। कुणाल पांड्या को रसेल ने तीसरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया, और चौथी गेंद पर भी रसेल ने जसप्रीत बुमराह को आउट करके पवेलियन भेज दिया। इस तरह मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ओपनिंग बैटिंग के लिए नितीश राणा और शुभ्मन गिल को मैदान में उतारा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से पहली बोल ट्रेंट बोल्ट डालेंगे, केकेआर को मैच जीतने के लिए आक्रामक रणनीति अपनानी पड़ेगी।

ट्रेंट कि पहले ओवर की पहली गेंद पर नितीश राणा ने एक शानदार कवर्स ड्राइव्स के ऊपर से चौका लगाया। किंतु इसके बाद बोल्ट ने जबरदस वापसी की और स्कोर 4 रन से आगे नहीं बढ़ने दिया।

मुंबई इंडियन की तरफ से दूसरा ओवर जेनसन को दिया गया है, केकेआर के शुभ्मन गिल ने 2 रन लेकर खाता खोल दिया।

मुंबई इंडियंस ने तीसरा ओवर भी बोल्ट को दिया है और उनकी पहली ही गेंद पर नितीश राणा ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से आगे बढ़कर एक छक्का लगा दिया। इसके बाद राणा ने तीसरी गेंद पर भी लेग साइड पर शॉट खेला और चौका जड़ दिया। बोल्ट के इस ओवर से कुल 11 रन बनाए।

मुंबई इंडियन ने 5वां ओवर करने के लिए कुणाल पांड्या को भेजा है और टीम के विश्वास पर खरे उतरते हुए पांडेय ने इस ओवर में महज 3 रन दिए। अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 ओवर में 32 रन बना लिए हैं।

मुंबई इंडियंस ने छठे ओवर डालने के लिए जैनसन को भेजा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के शुभ्मन गिल ने तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर चौका जमा दिया। और उनकी चौथी गेंद जो की शॉट गेंद थी उसको पुल किया और गजब का शॉट मार दिया। जेनसन की आखिरी गेंद पर भी शुभ्मन गिल ने चौका लगा दिया। 6 ओवर के बाद अब तक केकेआर ने 45 रन बना लिए हैं।

मुंबई इंडियन ने 7वां ओवर के लिए कुणाल पांड्या को मैदान में भेजा है। और कुणाल पांड्या ने इस ओवर में 5 रन ही दिए। मुंबई इंडियंस आईपीएल में पांच बार की चैंपियन रह चुकी है और इस बार इन्होंने सिर्फ दो स्पिनर को ही प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।

मुंबई इंडियंस ने 8वां ओवर कायरन पोलार्ड को दिया है। पोलार्ड की तीसरी गेंद पर नीतीश ने छक्का जड़ दिया। लेग साइड पर बोल्ट ने केच लपकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। पोलार्ड की चौथी गेंद पर शार्ट पिच गेंद को आप साइड में मारा जो कि सीधा चौका लगा।

मुंबई इंडियन का 9वां ओवर करने के लिए राहुल चाहर आए हैं उनकी पहली गेंद को गिल ने पुल किया और सीधे 4 रन। इन की चौथी गेंद पर भी शुभ्मन गिल ने कमाल करते हुए मिड विकेट बाउंड्री के बाहर गेंद को पहुंचा दिया। राहुल चाहर की पांचवीं गेंद पर शुभ्मन गिल को पोलार्ड ने लांग आफ पर कैच लपक लिया और शुभ्मन गिल को पवेलियन भेज दिया।

मुंबई इंडियंस का 10वां ओवर डालने के लिए ट्रेंट बौल्ट दोबारा आए हैं। बोल्ट की चौथी गेंद पर नीतश राणा ने जबरदस्त पुल शॉट खेलते हुए चौका का जड़ दिया। खेल पूरी तरह कोलकाता के नियंत्रण में है और उन्हें 10 ओवर में 72 रन ही चाहिए

मुंबई इंडियंस ने 11वां ओवर डालने के लिए राहुल चाहर को भेजा है। राहुल चाहर ने आते ही राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेज दिया। त्रिपाठी के बेट से किनारा लेकर गेंद सीधे डिकॉक दस्तानों में चली गई। मुंबई इंडियंस को यह एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है।

मुंबई इंडियंस ने 12वां ओवर जसप्रीत बुमराह को दिया है और उनकी खराब गेंदबाजी में उन्होंने 12 रन दे डाले। इनके ओवर मे नितीश राणा ने दो चौके लगा दिए।

मुंबई इंडियंस का 13वां ओवर डालने के लिए राहुल चाहर आए हैं। उन्होंने कोलकाता के कप्तान ऑयन मोरगन को पवेलियन भेज दिया। इनके इस ओवर से कुल 7 रन आए और साथ ही 1 विकेट भी मिला।

मुंबई इंडियंस का 14वां ओवर फेंकने के लिए रोहित शर्मा मैदान में उतरे हैं। पहली गेंद फेंकने से पहले ही उनका पैर अचानक से मुड़ गया कुछ देर बाद उन्होंने दोबारा से पहली गेंद फेंकी जिस पर बल्लेबाज शाकिब अल हसन ने चौका मार दिया। रोहित के इस ओवर में कुल 9 रन बन गए। और कोलकाता लगातार दूसरी जीत की ओर बढ़ते हुए।

मुंबई इंडियंस ने 15वां ओवर फिर से राहुल चाहर को दिया है। चाहर की चौथी गेंद पर शाकिब अल हसन को पता ही नहीं लगा कि गेंद उनके पैर और बेट के बीच से निकल गई, इसके साथ ही बाई का चौका लग गया। चाहर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने केच लपकने की कोशिश की किंतु गेंद उनकी उंगलियों से लगकर गिर गई। किंतु राहुल चाहर की आखिरी गेंद पर नितीश राणा 57 पर आउट हो गए। अब तक राहुल चाहर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट ले लिए हैं।

मुंबई इंडियंस ने 16वां ओवर डालने के लिए कुणाल पांड्या को भेजा है। कुणाल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में शाकिब अल हसन सूर्य कुमार को केच देकर पवेलियन लौट गए। शाकिब ने 9 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। पांडेय ने अपनी पांचवीं गेंद पर रसेल का कैच छोड़ दिया, यह गलती मुंबई इंडियंस के लिए भारी पड़ सकती है।

मुंबई इंडियंस ने 17वां ओवर डालने के लिए धमाकेदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उतारा है। दोनों टीमों की भरसक कोशिश है कि संभलकर खेले और मैं जीत ले। बुमराह की दूसरी गेंद पर कार्तिक ने 1 रन ले लिया। तीसरी गेंद पर नो बॉल मिली जिसका फायदा रसेल ने चौका लगाकर उठाया। फ्री हिट का रसेल ने पूरा पूरा फायदा उठाया।

मुंबई इंडियंस ने 18वां ओवर डालने के लिए कुणाल पांड्या को भेजा गया है। और विस्फोटक गेंदबाज बुमराह ने कुणाल पांड्या की गेंद पर रसेल का कैच छोड़ दिया। भाग्यशाली है रसेल क्योंकि यह इनका दूसरा केच छूटा है, कुणाल ने इस ओवर में महज 3 रन ही दिए हैं।

19वां ओवर मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को दिया है उनकी पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक अच्छा शॉट खेलकर 1 रन बना लिया है। बुमराह ने इस ओवर में केवल 4 रन ही दिए हैं।

मुंबई इंडियंस ने आखरी और 20वां ओवर डालने के लिए ट्रेंट बोल्ट को मैदान में उतारा है। बोल्ट की पहली गेंद पर रसेल ने 1 रन बनाया और दूसरी गेंद पर भी एक ही रन बना। इस पिच पर बड़े शॉट खेलना आसान नहीं है। बोल्ट की तीसरी गेंद पर कैच आउट होकर रसेल पवेलियन चले गए। बोल्ट की चौथी गेंद पर पैट कमिंस बोल्ड होकर मैदान से चले गए और लगने लगा था कि अब मैच पूरी तरह से मुंबई इंडियंस की मुट्ठी में है। और आखिरी 2 गेंदे मैच हारने के लिए काफी थी। मुंबई इंडियंस ने आई पी एल 2021 में यह पहली जीत दर्ज की है, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को इस रोमांचक मुकाबले में 10 रनों से हरा दिया।

Click to see more articles

https://www.lifejeo.com/

------------------------------------------









Post a Comment

0 Comments